अधिवक्ता नदीम  उद्दीन एडवाकेट की पुस्तक देगी नागरिकता व एन.आर.सी. कानून की जानकारी

अधिवक्ता नदीम  उद्दीन एडवाकेट की पुस्तक देगी नागरिकता व एन.आर.सी. कानून की जानकारी


                   44 कानूनी व जागरूकता पुस्तकों के लेखक तथा अनुभवी अधिवक्ता नदीम  उद्दीन एडवाकेट  ने अपनी 44 वीं कानूनी व जनजागरूकता पुुस्तक ’’नागरिकता कानून व एन.आर.सी. का परिचय’’ पुस्तक इलैक्ट्रानिक फार्म में निःशुल्क उपलब्ध होने की जानकारी देते हुये बताया कि यह पुस्तक रीड व्हीयर वेबसाइट पर निः शुल्क उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त व्हाट्स एप्प नम्बर 94115 47747 पर मैसेज करके भी इस पुस्तक का इंटरनैट लिंक प्राप्त किया जा सकता है। श्री नदीम द्वारा10 अध्यायों व एक परिशिष्ट वाली इस पुस्तक में सी.ए.ए. 2019 द्वारा संशोधित नागरिेकता अधिनियम का पूरा पाठ तो दिया ही गया है, साथ ही भारतीय नागरिकता, नागरिकता सम्बन्धी संवैधानिक प्रावधान, नागरिकता प्राप्त करने सम्बन्धी प्रावधान, नागरिकता सम्बंधी अन्य प्रावधान तथा भारतीय नागरिकता रजिस्टर ( एन.आर.सी.) संबंधी प्रावधान की जानकारी सरल हिन्दी भाषा में दी गयी है। इस पुस्तक में एन.आर.सी. बनाने पर जिन कागसों व दस्तावेजों से नागरिकता साबित की जा सकती है उन संभावित दस्तावेजों की भी जानकारी दी गयी है। श्री नदीम के अनुसार यह पुस्तक सी.ए.ए. व एन.आर.सी. के समर्थकों तथा विरोधियों के तर्कों की वास्तविकता समझने, नागरिकता साबित करने के लिये अनावश्यक रूप से पुराने दस्तावेज इकटठे करने की असुविधा से आम लोगों को बचाने व नागरिकता कानून की पूरी सरल जानकारी देने में सहायक होगी।